Bihar

‘एहईसे नीतीश जी के कहेनी शराब खोल देवेके’.. BJP अध्यक्ष का पैर छूने लड़खड़ाते हुए मंच पर पहुंच गया शराबी

पश्चिम चंपारण के बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान अचानक एक शराबी कार्यक्रम में पहुंच गया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का पैर छूने लगा। शराबी को मंच पर अचानक देख संजय जायसवाल हैरान रह गये। बीजेपी कार्यकर्ता ने शराबी को मंच से हटाया। मंच पर पहुंचे शराबी को देख बीजेपी अध्यक्ष हंसते हुए कहा कि यही से हम नीतीश जी के कहनी कि शराबबंदी रोक देवे के…

संजय जायसवाल के इतना कहते ही मंच पर बैठे बीजेपी नेता भी हंसने लगे। इस दौरान मंच पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह मौजूद थे। मंच पर मौजूद नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के बाद जब बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल मंच को संबोधित करने के लिए जैसे ही हाथ में माइक थामा तभी शराब ने नशे में धुत एक शराबी मंच पर पहुंच गया और संजय जायसवाल का पैर छूने लगा।

जिसके बाद उन्होंने शराबी को हट जाने को कहा लेकिन शराबी ने एक गिफ्ट पैक करने वाला कागज उन्हें हाथ में थमा दिया जिसके बाद वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शराबी को मंच से हटाया। मंच पर पहुंचे शराबी की इस हरकत को देख बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल मुस्कुराने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यही से हम नीतीश जी के कहनी कि शराबबंदी रोक देवे के…

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago