पटना पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और थाने में घुसकर DSP के साथ दबंगई करने वाले RJD नेता के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अशरफ अहमद पर पुलिस थाने में घुसकर डीएसपी से बदसलूकी करने का आरोप लगा है.

हालांकि इसके बाद अशरफ अहमद को पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. उनके पिता अनवर अहमद को भी थाने में ही रखा गया है.

पटना के पीरबहोर थाना में आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अशरफ अहमद ने डीएसपी अशोक सिंह से बदसलूकी की थी. गुरुवार की रात पटना के इसी इलाके में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था जिसके बाद पुलिस एक दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने लाई थी.

पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाने के दौरान ये घटना हुई. बाद में अशरफ के पिता अनवर अहमद भी थाने पहुंचे.

अशरफ वार्ड नंबर 40 के पूर्व पार्षद हैं. वहीं डीएसपी से बदसलूकी के सवाल पर अशरफ ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि सबकुछ सीसीटीवी में कैद है और जांच में सच्चाई सामने आ जायेगी.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एक दिन पहले पटना के पीरबहोर थाना इलाके में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था और दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें पीटा था.

असमाजिक तत्वों के हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

पीरबहोर थाना के एसएचओ सबिउल हक़ ने बताया की गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पटना मार्केट के पास चार लोगों को एक जगह बैठे हुए देखा. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे जिसके बाद हमने उनमें से दो लोगों को दौड़कर पकड़ लिया.

एसएचओ के मुताबिक उसके बाद पकड़े गए लोगों के सहयोगियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें एक कॉन्स्टेबल को चोट लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी बदमाशों को अपराधियों ने हमला कर छुड़ा लिया और मौके से भाग गए.

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा MLA राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैर इरादतन ह’त्या केस में मिली थी सजा

बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली उच्च…

2 घंटे ago

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

5 घंटे ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

5 घंटे ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

9 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

12 घंटे ago