बिहार पुलिस की वर्दी पहने लुटेरों ने UP के व्यवसायी से 1 किलो सोना सहित 55 लाख रुपए लूटा

बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के निकट सोमवार देर रात अपराधियों ने स्‍वर्ण कारोबारी से पांच लाख नकदी समेत करीब 55 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। उनका मोबाइल भी छीन लिया। घटना जेल अधीक्षक आवास के समीप की है। स्‍वर्ण कारोबारी यूपी के बरेली निवासी अभिलाष शर्मा हैं। उन्‍होंने थाने में आवेदन दिया है।

छपरा के मणिपुरी होटल से जा रहे थे छपरा जंक्‍शन

थाने में दिए गए आवेदन में अभिलाष शर्मा ने बताया है कि वे व्‍यवसाय के सिलसिले में छपरा आते रहते हैं। यहां आकर वे नगर थाना क्षेत्र के मणिपुरी होटल में ठहरते हैं। इस बार भी यहीं थे। रात में उन्‍हें बरौनी-ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस पकड़नी थी। इसको लेकर वे करीब साढ़े नौ बजे होटल से निकले। ई रिक्‍शा से छपरा जंक्‍शन के लिए चले। दारोगा राय चौक के पश्चिम पहुंचते ही एक बोलेरो आकर रुकी। उसमें से चार लोग पुलिस की वर्दी में उतरे। कहा कि वे पुलिस वाले हैं। उनकी जांच करनी है। नगर थाने चलो।

पुलिस की वर्दी में बोलेरो से उतरे चार अपराधी

इसके बाद उन्‍हें जबरन बोलेरो में बिठा लिया। फिर उनके पास से पांच लाख नकदी समेत करीब 50 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। उनके पास पांच लाख रुपये नकदी, नौ सौ ग्राम सोने के आभूषण और 139 ग्राम कच्‍चा सोना लूट लिए।  मोबाइल भी छीन लिया। फिर बदमाशों ने उन्‍हें डोरीगंज थाना क्षेत्र में आरा-छपरा पु‍ल पर छोड़ दिया। किसी तरह वे रात करीब एक बजे थाने पर पहुंचे। पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने रात में ही छापेमारी की।

आंखों पर पट्टी बांध दोनों हाथ भी बांध दिए  

व्‍यवसायी ने बताया कि अपराधियों ने उनके आंख पर पट्टी बांध दी और दोनों हाथ भी बांध दिए। इसके बाद गाड़ी से धकेल कर चले गए। वे बंधन खोलने का प्रयास करते रहे लेकिन असफल रहे। संयोग से डोरीगंज में एक गुमटी खुली थी। वहां से एक लड़का उनके पास आया। उसने बंधन मुक्‍त किया। फिर घटना जानने के बाद उसने मोबाइल दिया। तब उन्‍होंने उसी युवक के मोबाइल से साहेबगंज के एक व्‍यवसायी को फोन किया। वे रात में पहुंचे और बाइक उन्‍हें छपरा ले गए। एक और व्‍यवसायी को साथ लिया और थाने गए। वहां शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि करीब दो वर्ष पहले कोलकाता के व्‍यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये की लूट हुई थी। वहां भी पुलिस की वर्दी में सफेद रंग की बोलेरो में अपराधियों ने व्‍यवसायी को लूट लिया था। ठीक इसी तरह की घटना हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

4 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

5 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

16 घंटे ago