राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI की टीम ने एक बार फिर पटना में छापेमारी की है। सीबीआई ने NHAI के सीजीएम के 8 ठिकानों पर एक साथ रेड किया है। इस दौरान सीबीआई अबतक 60 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। CBI की टीम ने एनएचएआई पटना के सीजीएम को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही निजी कंपनी के दो अन्य कर्मियों की भी गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक CGM, एनएचएआई, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना और DGM, एनएचएआई, पटना समेत अन्य के खिलाफ नासिक स्थित निजी कंपनी के अधिकारियों से बढ़े हुए बिलों को साफ करने, माप पुस्तकों में हेरफेर आदि के पक्ष में रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीबीआई की टीम 8 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…