पटना में BTET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को बीटीईटी (BTET)अभ्यर्थियों की ओर से गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक मार्च निकाला गया. हालांकि पटना पुलिस ने कुछ बीटीईटी (BTET)अभ्यर्थियों को गांधी मैदान के पास स्थिति जेपी गोलंबर पर ही रोक दिया था. लेकिन, कुछ बीटीईटी (BTET)अभ्यर्थी पुलिस को चकमा देकर पटना के डाकबंगला के पास पहुंच गए थे.

बीटीईटी (BTET)अभ्यर्थियों ने यहां अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आत्म हत्या का भी प्रयास किया. पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. एक अभ्यर्थी सड़क पर गिर गई जिसे महिला पुलिस द्वारा उठाकर ले गई. प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हंगामा करने के कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई.

शुक्रवार को हंगामा कर रहे बीटीईटी (BTET)अभ्यर्थियों के निशाने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)रहे. उनका कहना था कि जब वे नेता प्रतिपक्ष थे तो उन्होंने वादा किया था कि उनकी सरकार बनती है तो हम इस मामले का हल निकाल देंगे. लेकिन, सरकार बनते ही वे अपना वादा भूल गए.

प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि सातवें चरण शिक्षक नियोजन से पहले बीटीईटी का आयोजन हो. पिछले पांच सालों से बिहार में बीटीईटी का आयोजन नहीं हुआ है. हर साल बीएड, डीएलएड कर लाखों अभ्यर्थी प्रशिक्षित होते हैं लेकिन फिर भी बिहार में प्रति वर्ष बीटीईटी का आयोजन क्यों नहीं हो रहा है. बताते चलें कि कुछ दिन पहले सीटीईटी के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

4 मिनट ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

7 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago