अब राज्य के नागरिक अपने गांव और कस्बे का नक्शा आनलाइन मंगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सामान्य शुल्क का भुगतान करना होगा। डाक विभाग स्पीड पोस्ट के माध्यम से घर इसे पहुंचा देगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने मंगलवार को नक्शे की डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत की। विभाग तीन साल से इस काम में लगा था। मेहता ने कहा कि घर तक नक्शा पहुंचाने वाला बिहार इस देश का पहला राज्य बन गया है। डिजीटल नक्शे से जमीन विवाद को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव, ब्रजेश मेहरोत्रा, भू-अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक जय सिंह, उप निदेशक, सईदा खातून सहित प्रोग्रामर कुणाल किशोर, प्रिंस कुमार एवं मो0 अली उपस्थित थे।
कैसे मिलेगा नक्शा
आनलाइन नक्शा मंगाने के लिए निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मिल रहे निदेशों का पालन करते हुए अपने मौजे के नक्शा का आर्डर और उसका आनलाइन पेमेंट करना होगा। एक शीट के नक्शा के लिए 285 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें कंटेनर का शुल्क और डाक व्यय शामिल है। एक बार में एक कंटेनर में पांच शीट का आर्डर किया जा सकता है।
कूट के मजबूत डिब्बे
नक्शा भेजने के लिए कूट के गोल और मजबूत डिब्बे बनाए गए हैं। डाक विभाग ने इसके लिए पांच लाख बार कोड का आवंटन बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग को किया है। हरेक कंटेनर पर बार कोड जेनेरेटेड स्टिकर लगाया जाना है। डाक चार्ज नक्शे के वजन के मुताबिक देय होगा।
कितना उपलब्ध है
आम लोग बिहार सर्वेक्षण कार्यालय गुलजारबाग में उपलब्ध कुल एक लाख, 35 हजार, 865 नक्शों को आनलाइन मंगा सकते हैं। इसमें सबसे अधिक 73, 086 नक्शे कैडस्टल सर्वे से संबंधित हैं। रिविजन सर्वे से संबंधित नक्शों की संख्या 49,711 है जबकि चकबंदी के नक्शों की कुल संख्या 7821 है। सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग में बिहार के अंचलों, जिलों एवं इरीगेशन मैप भी उपलब्ध हैं। कैडेस्ट्रल एवं रिविजनल नगरपालिका मैप भी निर्धारित शुल्क देकर मंगाया जा सकता है।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…