Bihar

बिहार में अनोखा प्रदर्शन: NH -133 की बदहाल पर युवक ने जताया गुस्सा, बीच सड़क पर कराया मुंडन

एनएच 133 की जर्जर स्थिति से लोग सड़क हादसे का शिकार हो मौत के गले में समा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उक्त दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे लोग आक्रोशित हो सड़क पर उतर प्रदर्शन करने को बाध्य हो गये है।

एनएच 133 की जर्जर सड़क मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार स्थानीय लोगों व राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रदर्शन किया है। उक्त सड़क पर प्रदर्शनकारी कभी रोड जाम कर तो कभी सड़क पर बने गड्ढे में फसल के बीज बोओ कर तो कभी सड़क पर जमे पानी में मछली पालन के दृष्टिकोण से सरकारी महकमों के आलाधिकारी से अवगत कराने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन आज एक अनोखा प्रदर्शन का नजारा सामने आया है। स्थानीय इलाके के एक युवक सड़क पर बने गड्ढे में स्नान कर अपना मुंडन करवा कर सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाने का काम किया है।

मामला बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले के पीरपैंती बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 का है। बिहार झारखंड बॉर्डर के भागलपुर जिले के बाराहाट मुख्य सड़क एनएच 133 पर महीनों से सड़क एक तालाब रूपी बना हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया महज एक किलोमीटर दूरी पर पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान का घर है। वही कुछ दूरी पर झारखंड के गोड्डा जिले के महागांवा विधायक दीपिका पांडे सिंह का घर है। रोजाना इस तरफ से दोनों विधायकों का काफिला गुजरात रहता है। फिर भी किसी का ध्यान उक्त सड़क की हालत पर गम्भीर नजरे नही पड़ती है। हालांकि रोड की स्थिति इतनी दयनीय है कि महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं, इतना ही नहीं रोजाना उक्त सड़क पर 20 से 30 लोग गिरकर जख्मी हुए हैं तो कुछ लोग की मौत भी हो चुकी है।

युवक ने कहा – अगर सड़क की दुर्दशा नहीं बदली तो यही कर लूंगा आत्मदाह

भागलपुर पीरपैंती बाराहाट के प्रदर्शनकारी युवक रणविजय मिश्रा ने बताया अगर जल्द इस समस्या का निदान नहीं निकाला गया तो मैं इसी जगह आत्मदाह कर लूंगा, साथ ही उन्होंने सरकार व जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव की बारी आती है तो यहां के जितने भी स्थानीय नेता है वो वोट लेने के लिए आ तो जाते हैं। चुनाव के दौरान कई बड़े-बड़े वादे करते हैं। परंतु वह जमीनी स्तर पर नहीं उतर पाता है। एनएच 133 का यह हाल है कि लोगों को 3 से 4 किलोमीटर चलने के लिए घंटों का समय लग रहा है। प्रतिदिन सड़कों पर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।लेकिन प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago