Samastipur

नेपाल से सम्मानित होकर समस्तीपुर लौटी डॉ. रेखा के सम्मान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पड़ोसी देश नेपाल के काठमाण्डू से वहाँ के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भवानी प्रसाद खापुड़ के हाथों सम्मानित होकर लौटी समस्तीपुर की बेटी डॉ. रेखा कुमारी के सम्मान में स्थानीय काशीपुर मुहल्ले में एक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से आये लोगों ने डॉ. रेखा की उप्ल्बधियों का जिक्र करते हुए कहा की अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते ही छोटे शहर की कोई महिला आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी ख्याति दर्ज कराने में संभव हो पायी है।

एससीएसटी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री शशि रंजन कुमार ने कहा की शिक्षा रूपी अस्त्र ही हर समस्याओं का रामबाण इलाज है, बिना शिक्षा के आज के तिथि में कोई भी कार्य असंभव है। एससीएसटी एसोसिएशन के ही पूर्व मंडल मंत्री लालबाबू राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की काशीपुर मस्जिद के पीछे जो दलित बहुल इलाका है, वहाँ की बेटी अगर वैश्विक स्तर पर ख्याति अर्जित कर सकती है तो फिर भला आप क्यों पीछे रहे। उन्होने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का लोगों से अहवाहन किया।

समाजसेवी घुनचुन यादव, संजीत राम एवं मुकेश ने समस्तीपुर की बेटी के संदर्भ में कहा की अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेने की महती आवश्यकता है। आलोक आनंद, अर्जुन कुमार, बिरेन्द्र राम, मेघु राम, विद्याबली राम एवं लक्ष्मी राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा पर ही बल दिया और कहा की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का केवल नारा लगाने से ही हमारा राष्ट्र आगे नहीं बढ़ेगा, अपितु इसे वास्तव में चरितार्थ करके ही हम अपने राष्ट्र को विकास की पटरी पर स्थापित कर सकते हैं।

बरौनी बेगुसराय से आए सुधीर कुमार बल्लु, शंकर राम, शांति देवी, किरण कुमारी, प्रीति कुमारी हनी एवं डॉ. रेखा के चिकित्सक पति डॉ शेखर कुमार ने सभी को साधुवाद देते हुए कहा की इस सम्मान से वे लोग भाव-विहोर हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. रेखा कुमारी ने कहा की हमारे मायके समस्तीपुर में जो मुझे सम्मान मिला है, इसे वो कभी भूल नहीं पाएंगी और जहां तक संभव हो सके अपने संसाधनों की बदौलत वे निःसहाय लोगों की सेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago