बिहार में नीतीश और तेजस्वी की महागठबंधन सरकार से बेरोजगार युवाओं को बहुत उम्मीदें हैं । स्वाधीनता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के दौरान नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। मगर महागठबंधन सरकार के एक मंत्री ने बेरोजगार युवाओं को निराश करने वाली बात कही है।
नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है नौकरी देने में अभी महीनों का वक्त लगेगा। राज्य में शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर शिक्षा मंत्री भड़क गए और कहा कि बहाली की प्रक्रिया में भी देरी होगी।
शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान मीडियाकर्मी ने उनसे शिक्षक भर्ती के सातवें चरण के बारे में सवाल किया। सवाल सुनते ही शिक्षा मंत्री उखड़ गए। बिहार में शिक्षकों की बहाली के सवाल का जवाब देने के बदले मंत्री जी केंद्र सरकार पर निशाना साधने लगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे पहले चौड़ी छाती वाले लोगों से पूछिए जो देश में 16 करोड़ नौकरी देने का वादा कर रहे थे। पूछे गए सवाल का जवाब देने के बदले शिक्षा मंत्री ने कहा कि 16 करोड़ बहाली जो दिल्ली से होनी थी, पहले सब लोग मिलकर उसे खोजिए, फिर हमसे बात कीजिए।
बिहार में शिक्षक नियोजन के सवाल को दरकिनार करते हुए बार-बार यही कहते रहे कि चौड़ी छाती और 56 इंची वाले का 16 करोड़ नौकरी तो खोज कर लाइए। सवाल को डायवर्ट करते हुए शिक्षा मंत्री ने पूछा कि किसानों की आय दोगुनी करनी थी उसका क्या हुआ? देश की सीमा का क्या हाल है? इन बातों की जानकारी लीजिए। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाखों बहाली होनी है इसमें महीनों लग सकते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…