National

अमेरिका से भारत घूमने आए मुस्लिम जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारत भ्रमण पर आए अमेरिकी मूल के युवा कपल को भारतीय संस्कृति ऐसी भा गई कि दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज से बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर त्रिलोचन महादेव के मंदिर में शादी कर ली. इतना ही नहीं दोनों ने शादी से पहले वाराणसी के एक ज्योतिष से अपनी जन्मकुंडली भी बनवाई. अमेरिकी मुस्लिम युवक-युवती के हिन्दू परम्परा के अनुसार शादी करने की चर्चाएं हो रही हैं.

अमेरिका के मुस्लिम युवक कियमाह दिन खलीफा अपनी प्रेमिका केशा खलीफा के साथ भारत में घूमने आए हैं. दोनों ने वाराणसी के घाटों, मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थानों का भ्रमण किया. अमेरिकी कपल को भारतीय संस्कृति से ऐसा प्रेम हो गया कि कियमाह ने गाइड राहुल दुबे से किसी ज्योतिष से मिलने की इच्छा जाहिर की. राहुल ने दोनों को ज्योतिष गोविंद से मिलवाया. जिसके बाद ज्योतिष ने दोनों की कुंडली तैयार कर दी.

उसके बाद पिछले 18 वर्षों से रिलेशनशिप रह रहे कियमाह दिन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा ने हिन्दू परम्परा के अनुसार शादी करने का फैसला लिया. शादी के लिए गाइड के साथ वाराणसी के कैथी गांव में स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर गए. इस धाम में शादी का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण गाइड जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर ले आया. इस मंदिर पर अमेरिका से आए मुस्लिम जोड़े ने शनिवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए और मंत्रोच्चारण के साथ सिंदूरदान अदा किया था.

वहीं, कागजात साथ में नही लाए थे जिसके कारण शादी का सर्टिफिकेट लिए बिना वापस लौट गए थे. रविवार को सर्टिफिकेट लेने आए कियामह और केशा के साथ आए पंडित गोविंद शास्त्री ने बताया कि शादी के लिए शनिवार को पहले कैथी मारकंडेय महादेव गए थे. जहां शादी का आयोजन बंद होने की जानकारी मिली तो वहां से त्रिलोचन महादेव मंदिर आए और हिंदू रीति रिवाज से शादी की सारी रस्में पूरी कर चले गए थे. आज मंदिर कमेटी को पासपोर्ट वीजा और गवाहों के आधार कार्ड देकर शादी होने का सर्टिफिकेट मंदिर कमेटी से प्राप्त किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago