Bihar

मुजफ्फरपुर में बड़ी बैंक लूट, तीन अपराधियों ने ICICI बैंक से 13 लाख से ज्यादा की लूट की

बिहार में एक बार फिर से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में तांडव मचाया है। मुजफ्फरपुर सदर थाने से सटे आईसीआईसीआई बैंक शाखा में लूट की इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बैंक से 13 लाख 83 हजार रुपये कैश लूट लिए गए हैं।

घटना को लेकर जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुजफ्फरपुर गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई की शाखा में लूट की घटना हुई है। अपराधी यहां बैंक लूट के इरादे से पहुंचे और हथियार के दम पर 13 लाख से ज्यादा की रकम लूटने के बाद चलते बने।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और वह अपराधियों की सुराग लगाने में जुटी हुई है। बैंक लूट की वारदात जहां हुई है उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है। यह बताता है कि अपराधियों के ऊपर कानून और पुलिस का कोई डर काम नहीं कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago