Bihar

बिहार: खिड़की से झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई करना पड़ा मंहगा, यात्रियों ने दोनों हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटका दिया

बिहार में झपट्टामार चोरों की संख्या बढ़ती जा रही है. आए दिन चोरी के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जब चोर ट्रेन के गेट और खिड़की से मोबाइल छिन लेते हैं. लेकिन जब ये चोर लोगों के हाथ लग जाते हैं तो उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है. ऐसा ही एक मामला बेगूसराय में हुआ जब चोर ने ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो वो यात्री के हत्थे चढ़ गया. फिर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की आप की रूह कांप जाएगी.

खगड़िया तक ले गया चोर को 

दरअसल बरौनी कटिहार रेल खंड पर समस्तीपुर कटिहार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का ट्रेन की खिड़की से मोबाइल झपट्टा मारने की कोशिश में चोर यात्री के हत्थे चढ़ गया. खिड़की के अंदर झपट्टा मार चोर का दोनों हाथ खींचकर यात्री ने उसे ट्रेन में लटकाये रखा और खगड़िया तक ले गया. जहां उसे खगड़िया रेल थाना को सुपुर्द कर दिया.

यात्री ने दबोच लिया चोर का हाथ 

बताया जाता है कि खगड़िया सन्हौली निवासी सत्यम कुमार परिवार के साथ सवारी गाड़ी से बेगूसराय से खगड़िया जा रहा था. ट्रेन जब साहेबपुरकमाल स्टेशन से खुलने लगी तभी पूर्व से घात लगाये झपट्टा मार चोर ने खिड़की के बाहर से अंदर हाथ डालकर सत्यम का मोबाइल छिनने का प्रयास किया परंतु सत्यम ने फौरन चोर का हाथ दबोच लिया और उसका दोनों हाथ खिड़की के अंदर खींचकर चलती ट्रेन में लटकाये उसे खगड़िया तक ले गया.

हाथ न छोड़ने की गुहार लगाता रहा चोर 

चोर का दोनों हाथ जब यात्री के कब्जे में आ गया तब चोर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और हाथ न छोड़ने की गुहार लगाता रहा. अगर उसका हाथ छोड़ दिया जाता तो ट्रेन से गिरकर उसकी मौत भी हो सकती थी. इसलिए यात्री उसकी पीड़ा को अनदेखी करते हुए उसे सजा के रूप में ट्रेन में लटकाये रखा और खगड़िया पहुंचने पर उसे जीआरपी को सुपुर्द कर दिया.

झपट्टा मार गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द 

चोर दबोचने की यह अनोखी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. मौके वारदात से दबोचे गये झपट्टामार चोर की पहचान साहेबपुरकमाल नवटोलिया निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि साहेबपुरकमाल स्टेशन पर मोबाइल, आभूषण छिनतई की लगातार हो रही घटना ने रेल पुलिस को परेशान कर रखा है. शाम होते ही झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हो जाता है और किसी न किसी को शिकार बना लेता है और पकड़ में भी नहीं आता है जिससे यात्रियों में भय का माहौल बना रहता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago