बिहार: घरवाले नहीं हुए राजी तो मंदिर में दूल्‍हा बना पुलिसवाला , SDPO से लेकर थानाध्‍यक्ष तक बने बाराती

बिहार में भोजपुर के बिहिया में पुलिस की मौजूदगी में एक सिपाही ने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह किया. जगदीशपुर एसडीपीओ, बिहिया थानाध्यक्ष समेत पुलिस स्‍टेशन के तमाम स्टाफ बतौर बाराती और सराती इसमें शामिल हुए. इलाके के लोग भी इस विवाह के साक्षी बने. लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया. बिहिया थाने के लगभग सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में सादे तरीके से संपन्न हुई. यह शादी बिना बैंड-बाजा और शहनाई के बहुत ही सादे तरीके से संपन्‍न हुई.

बिहिया थाने में तैनात सिपाही रविन्द्र चौधरी ने अपनी प्रेमिका निशा कुमारी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे. इस दौरान बाराती और साराती की भूमिका थाने के स्टाफ ने निभाई. बिल्कुल सादे तरीके से हुई इस शादी में प्रेमी जोड़े ने मंत्रोच्चारण के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाया और मां महथिन को साक्षी मानकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई.

शादी के बाद मौके पर पहुंचे जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन और थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह समेत सभी थाना स्टाफ ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इस दौरान दूल्हे के माता-पिता तो शादी में नजर आए, लेकिन दुल्हन पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुआ.

पढ़ाई के दौरान रविंद्र को अपने गांव के पड़ोस में रहने वाली निशा से प्यार हो गया. उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन निशा के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए. बताया जाता है कि दो-तीन दिन पूर्व रविंद्र अपने गांव गया और निशा को लेकर बिहिया पहुंच गए.

रविन्द्र चौधरी ने अपने माता-पिता को फोन पर शादी के निर्णय से अवगत कराया. इसके बाद उनके माता-पिता भी बिहिया पहुंच गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहिया थाने में भी हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष ने सारी बातों को जानने के बाद शादी को अपनी स्‍वीकृति दे दी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago