पटना. बिहार के नगर निकाय चुनाव में पटना जिले के पुनपुन नगर पंचायत में अजीब मामला सामने आया है जब जितिया के अगले ही दिन मां के खिलाफ मुख्य पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए बेटे ने भी नामांकन कर दिया। पुनपुन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के लिए आखिरी दिन धर्मशीला देवी और उनके पुत्र धीरेंद्र कुमार उर्फ नीरज पटेल ने अलग-अलग नामाकंन किया। मुख्य पार्षद पद के लिए आठ और उप मुख्य पार्षद पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है। नामांकन के अंतिम दिन मां-बेटे के पर्चा भरने की खबर चर्चा में बनी हुई है। बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है।
पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर कई नगर निकायों में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। दानापुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष के लिए 6 और पार्षद पद के लिए कुल 24 लोगों ने नामांकन किया। नगर परिषद दानापुर अध्यक्ष के लिए राज कुमारी देवी, उपाध्यक्ष के लिए ममता कुमारी गुप्ता, पुष्पा देवी, संगीता कुमारी ने आखिरी दिन नामांकन किया। फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
अनुमंडलाधिकारी विक्रम विरकर ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया। सोमवार को निकाय चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एसडीओ विक्रम विरकर, एएसपी अभिनव धीमान, प्रशासक सह कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीओ अमृतराज बंधु व प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राधवेन्द्र कुमार शर्मा ने मतगणना को लेकर जायजा लिया।
ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…
समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…
कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…