Bihar

बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती में होगा बढ़िया मुनाफा, किसानों को 50,000 रुपये सब्सिडी देगी सरकार

भारतीय किसान अब पारंपरिक फसलों के बजाय बागवानी फसलों में भविष्य तलाश रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में ऐसी ही एक बागवानी फसल किसानों के बीच काफी फेमस हुई है, जिसे ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) कहते हैं. कम लागत और कम संसाधनों में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती करके किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से ही ड्रैगन फ्रूट जैसे विदेशी फल और सब्जियों की खेती के लिए आर्थिक अनुदान दिया जाता है. इसी कड़ी में बिहार सरकार की ओर से राज्य में ड्रैगन फ्रूट की खेती का विस्तार करने के लिये किसानों को 40% तक सब्सिडी मिल रही है.

ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 1,25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत निर्धारित की है.

  • ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिये इस इकाई लागत पर किसानों को 40% तक सब्सिडी यानी 50,000 तक का अनुदान दिया जाएगा.
  • इस तरह किसानों को प्रति हेक्टेयर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सिर्फ 75,000 रुपये खर्च करने होंगे. इसमें बाकी इकाई लागत सरकार द्वारा वहन की जाएगी.

यहां करें आवेदन

यदि आप भी बिहार में बागवानी फसलों की खेती के लिए बेहतर विकल्प की तलाश में है, तो ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

इसके लिए अपने नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान के पास जाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती, सब्सिडी के लिए आवेदन, अधिकlम क्षेत्रफल जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सब्सिडी से संबंधित अधिक जानकारी के लिये बिहार कृषि उद्यान विभाग (Bihar Horticulture Department) के पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट की खेती

जानकारी के लिए बता दें कि ड्रैगन फ्रूट भी कैक्टस प्रजाति का ही पौधा है, जिसके फलों में कई पोषक तत्व और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं. बेकार, बंजर और रेतीली मिट्टी में पानी की कमी के बावजूद ड्रैगन फ्रूट की खेती करके अच्छा उत्पादन (Dragon Fruit Production) मिलता है. यह पौधा कटिंग विधि से तैयार किया जाता है, जिससे तेजी से बागों का विकास और फलों का उत्पादन मिल सके.

आज भी बाजार में ड्रैगन फ्रूट के सिर्फ एक ही फल को 80 से 150 रुपये की कीमत (Dragon Fruit Price) पर बेचा जा रहा है. किसान चाहें तो ड्रैगन फ्रूट की व्यावसायिक खेती करके कम समय में बढिया आमदनी कमा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago