Categories: BiharNEWSSamastipur

लूट के गहने से लुटेरों ने समस्तीपुर में खोल डाली जूलरी शॉप, 40 किलो सोना-चांदी के जेवर बरामद, जानिए पूरा मामला

वैशाली में 2 जून को श्री कृष्णा ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 2.7 किलो ग्राम सोना, 27.30 किलोग्राम चांदी और 43 हजार 120 रुपए कैश समेत भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी समस्तीपुर में अपनी ज्वेलरी शॉप खोलकर लूट का माल धीरे-धीरे बेच रहे थे। करीब ढाई महीने की पड़ताल के बाद पुलिस को दुकान खोलकर लूट का माल बेचने की सूचना मिली। इसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई है।

जेल से छूटकर बनाया था लूट का प्लान

SP मनीष ने बताया कि इस लूट कांड की साजिश समस्तीपुर में रची गई थी। बैंक लूट समेत कई मामले में फरार चल रहे चन्दन सोनार ने एक मामले में जेल से निकले के बाद प्लान तैयार किया था। चन्दन सोनार ने ही प्लान तैयार कर महुआ के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स के बारे में जानकारी दी थी और इस लूट कांड में लाइनर की भूमिका अदा किया था। एसपी ने बताया कि इस लूट कांड को अंजाम देने के लिए मई महीने में कई बार रेकी की गई थी।

2 जून को हुई थी करोड़ों की लूट

बता दें कि 2 जून 2022 को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स से करीब 5 किलो सोना, 100 किलो चांदी, 50 लाख रुपए के अन्य जेवरात और दो लाख कैश की लूट को अंजाम दिया था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले थे। इस घटना के बाद एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया था।

समस्तीपुर का रहने वाला है मास्टरमाइंड

मामले में गिरोह के सरगना समस्तीपुर जिले के घटहों ओपी वार्ड संख्या 12 निवासी नरेश साह के पुत्र चन्दन कुमार साह उर्फ चन्दन सोनार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्‌टी लखनीपुर निवासी लालों पोद्धार के पुत्र अरूण पोद्धार, पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र के पटना सिटी वार्ड नंबर 71 निवासी जीते प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

वैशाली पुलिस और STF ने सूचना के आधार पर वैशाली और समस्तीपुर से लुटेरों के गैंग के 14 शातिर को अब तक गिरफ्तार कर लिया। वहीं लुटेरों के पास से 40 किलो चांदी और सोने के जेवरात भी बरामद किए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago