पटना में CTET-STET पास अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान एडीएम ने एक लड़के को बेरहमी से मारा था। अब इसकी जांच रिपोर्ट पटना के डीडीसी और सिटी एसपी ने बंद लिफाफे में पटना डीएम को सौंप दिया है। पटना डीएम ने इस रिपोर्ट को अब सामान्य प्रशासन को भेज दिया है।
जांच दल बनाया गया
पटना में CTET-STET पास अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान पिटाई से लड़के का जबड़ा टूट गया था। मामले को तूल पकड़ता देख तेजस्वी यादव ने इसमें हस्तक्षेप किया और पटना डीएम को इसकी जांच का आदेश दिया। पटना डीएम ने आनन फानन में एक जांच दल बनाया। इस जांच दल में पटना डीडीसी और सिटी एसपी थे। इनको 2 दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।
दो दिन बीत जानें के बाद जांच दल ने थाना प्रभारी द्वारा सीसीटीवी नही उपलब्ध कराने की बात कह 5 दिन का वक्त और मांगा। अब 5 दिन बीतते ही जांच दल ने एडीएम मामले में अपनी जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में पटना डीएम को सौंप दिया है। पटना डीएम चंद्रशेखर ने जांच रिपोर्ट सामान्य प्रशासन को भेज दिया है।
पूरा मामला जानिए
पटना में 22 अगस्त को शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। सातवें चरण की नियुक्ति की मांग करते हुए डाक बंगला चौराहे पर जुटे गए थे। प्रदर्शन के दौरान एडीएम की बेरहमी की तस्वीरें सामने आई थी। लड़के के हाथ में भारत का झंडा था। झंडे की परवाह किए बैगर एडीएम ने लड़के को बुरी तरह पीटा । इसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से पटना डीएम ने मामले में एक जांच दल बनाया।
इस जांच का जिम्मा पटना के डीडीसी और पटना के सिटी एसपी को दिया । इनसे 2 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। लेकिन दो दिन बीत जानें पर कोई रिपोर्ट नही सौंपी गई। फिर डीएम से 5 दिन का वक्त और मांगा गया। अब देखने वाली बात ये है की हाथों में गोल्फ स्टिक की तरह डंडे को पकड़ कर लड़के पर बेरहमी से मारने वाले अधिकारी को कब सजा मिलेगी या कही सरकार एडीएम मामले को ठंडा करने में तो नही लगी है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…