बिहार के लखीसराय से एक हैरान करने वाली घटना की जानकारी सामने आयी है जहां एक एसडीओ ने आत्महत्या कर ली है. एसडीओ का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है. जो गया के बागेश्चरी गुमटी के निवासी थे और लखीसराय में विद्युत विभाग के एसडीओ के पद पर तैनात थे.
लखीसराय में एसडीओ रवि कुमार के द्वारा आत्महत्या की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि रवि कुमार गया के बागेश्चरी गुमटी के निवासी थे. लखीसराय में उनकी तैनाती थी. जहां वो टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला विद्यामंदिर स्कूल के पास ही किराये के मकान में रहते थे.जहां से उनका शव एक कमरे में लटकता मिला है.
एसडीओ रवि कुमार लखीसराय में अकेले ही रहते थे. उनके साथ परिवार के कोई सदस्य यहां नहीं थे. शुक्रवार को वो अपने कमरे में लटके हुए पाए गये. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के फोन को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि रवि कुमार इससे पहले शेखपुरा में तैनात थे. उसके बाद उन्हें लखीसराय भेजा गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…