बिहार: थानेदार नहीं लिख रहा था रपट, युवक ने खून से लेटर लिख दी सु’साइड की धमकी

बिहार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक थानेदार के नकारात्मक रवैये से इतना आहत हुआ कि उसने खून से आवेदन पत्र लिख डाला साथ ही साथ कार्रवाई न होने की स्थित में पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की धमकी भी दे डाली. पूरा मामला पीड़ित के भैंस चोरी से जुड़ा है.

नालंदा में हुई इस घटना में पीड़ित ने थाना पहुंचकर भैंस चोरी का आवेदन दिया था जिस पर कार्रवाई नहीं हुई. इससे युवक इस कदर नाराज हो गया कि उसने खून से आवेदन लिखकर आत्महत्या की धमकी दे दी. घटना के बारे में बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह निवासी मोहम्मद आजाद की एक दिन पूर्व दो भैंसें चोरी हुई थीं. इसके बाद उसने स्थानीय थाना पहुंचकर आवेदन दिया था लेकिन स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किया गया.

आवेदन नहीं लिए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित युवक ने एसपी से मिलकर भी गुहार लगायी. एसपी के आदेश के बाद भी स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन नहीं लेने युवक ने एक धमकी पत्र जारी किया है, जिसमें पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है. बताया जाता है कि मोहम्मद आजाद अपने ससुर से दो भैंसें बटाई पर ली थी. उन्हीं भैसों को पालकर वह जीवन यापन कर रहा था, जिसमें एक भैंस चोरी कर ली गई है. भैंस चोरी के बाद वह आवेदन देने थाना पहुंचा था जहां थानाध्यक्ष ने उसे गाली देकर भगा दिया था. इसके बाद परिवार के साथ थाना गेट के पास अपनी कलाई काट कर खून से कागज में लिखा कि पूरे परिवार के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे.

इस मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि खून से लिखा इस तरह की कोई भी आवेदन या धमकी पत्र हमें नहीं मिला है, बुधवार को आवेदन को मिला था जिस पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आवेदन के अनुसार ससुर, दामाद व अन्य चोरों के बीच का मामला है. आवेदक द्वारा ही पुलिस जांच को भटकाने का प्रयास कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

23 मिनट ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

7 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

7 घंटे ago