Bihar

KBC 14: पटना की मोना कुमारी ने अमिताभ बच्चन को ‘खाजा’ खाने के लिए बिहार किया आमंत्रित, जीत पाई इतनी राशि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘ज्ञान-आधारित’ गेम शो कौन बनेगा करोड़पति- सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati Season 14) में आज रात बिहार के पटना की मोना कुमारी आज हॉटसीट पर नजर आएंगी. 23 वर्षीया मोना एक मेडिकल एजेंसी में मैनेजर हैं और वह बॉन्ड पेपर्स और पॉलिसियों में त्रुटियों को ठीक करने में मदद करती हैं. ये कंटेस्टेंट बिग बी के साथ ढेर सारी मस्ती करती दिखाई देंगी. हॉटसीट पर अपनी मधुर बातचीत और जीवंत व्यक्तित्व के साथ, मिस्टर अमिताभ बच्चन की अद्भुत मेजबान भी होंगी.

हॉटसीट पर दिखेंगी बिहार की मोना कुमारी

लेटेस्ट एपिसोड में मोना कुमारी अमिताभ बच्चन को प्रसिद्ध मिठाई ‘खाजा’ चखने के लिए बिहार आमंत्रित करेगी. मोना ने अपने स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में बताते हुए कहा, “कभी बिहार आए तो आपको भी खिलाएंगे सर! आपको बता दें कि खाजा एक प्रकार का पकवान है, जो मुख्यतः मैदा, चीनी, घी या डालडा से बनाया जाता है. यह पूर्वी भारत के बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय है. कहा जाता है कि दो हजार वर्ष पूर्व भी इन क्षेत्रों के उपजाऊ इलाकों में खाजा बनाया जाता था. सिलाव और राजगीर दो ऐसे स्थान है, जहां का खाजा अन्य के मुकाबले बेहतर समझा जाता है. मोना कुमारी को हॉटसीट पर देखने के लिए ट्यून इन कौन बनेगा करोड़पति पर आज रात 9:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर.

बिहार की रजनी मिश्रा दिखीं थी हॉट सीट पर

बिहार के आरा भोजपुर की रहने वाली रजनी मिश्रा बीते दिनों रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर नजर आई थी. उन्होंने प्रभात खबर से बात करते हुए अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका एक अलग ही ऑरा है. एक अलग ही ग्रेस है. उनको देखकर मैं सब भूल गयी थी. उन्होंने मेरी मुस्कान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं बहुत सी महिलाओं को प्रेरित कर सकती हूं. सदी के महानायक के मुंह से ये सब सुनकर लग रहा था कि मैं जैसे किसी सपने को जी रही हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago