Bihar

नीतीश जी और लालू जी कल शाम 6 बजे सोनिया गांधी जी से मुलाकात करेंगे : तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव 25 सितंबर यानी रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि 25 को शाम छह बजे सोनिया गांधी से दोनों नेता मिलेंगे और देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की चल रही कोशिश पर बात करेंगे.

लालू बोले- 2024 में BJP का सफाया तय :

इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. वहीं लालू से जब पत्रकारों ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमित शाह अब रिटायर हो चुके हैं और पूरे देश से बीजेपी वालों का सफाया होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट होगा और अगली बार बीजेपी सत्ता में नहीं आयेगी.

25 सितंबर की फतेहाबाद रैली में शामिल होंगे नीतीश :

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले 25 सितंबर यानी रविवार को को ही नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में भाग लेंगे.

मिशन 2024 पर नीतीश कुमार:

दरअसल, ओम प्रकाश चौटाला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. जानकारी के अनुसार एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शरद यादव, के.सी त्यागी को भी आमंत्रित किया गया है. ये सभी विपक्ष के दिग्गज नेताओं में से माने जाते हैं. ऐसे में अगर ये सभी एक मंच पर आते हैं तो काफी कुछ समझा जा सकता है.

BJP विरोधियों को एकजुट करने में लगे नीतीश :

बता दें कि पिछले साल भी हरियाणा के जींद में चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर विपक्षी एकता को लेकर रैली की गई थी. लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में होने के चलते नीतीश रैली में नहीं गए थे और केसी त्यागी को हिस्सा लेने के लिए भेजा गया था. के चंद्रशेखर राव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को लेकर विपक्षी खेमे में संशय है. कुछ दल जहां गैर भाजपा और गैर कांग्रेसी गठबंधन की वकालत कर रहे हैं, वहीं नीतीश कुमार तमाम दलों को एक फोरम पर लाने की कोशिश में जुटे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

3 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

5 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

6 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

12 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

13 घंटे ago