Bihar

सुनहरा मौका! किसानों को हैप्पी सीडर मशीन की खरीद पर मिल रहा है 1,20,000 रुपये का अनुदान, ये है आवेदन की पूरी प्रोसेस का वीडियो

खेती-किसानी को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिये मशीनीकरण पर जोर दिया जा रहा है. इस काम में केंद्र सरकार भी बढ़-चढ़कर किसानों के लिये सब्सिडी योजनायें चला रही है. बिहार, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य सरकारों ने कृषि उपकरण की खरीद के लिये किसानों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है, जिससे खरीफ फसलों की कटाई का काम आसानी से निपटाकर रबी फसलों की बुवाई का काम समय से किया जा सके.

इसी कड़ी में अब बिहार राज्य सरकार भी कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के किसानों को हैप्पी सीडर की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. बता दें कि हैप्पी सीटर बुवाई के साथ-साथ फसलों की कटाई में भी काम आता है. इससे कंबाइन हार्वेस्टर मशीन को जोड़कर पुआल को छोटे टुकड़ों में काटकर खेतों में फैला दिया जाता है. हैप्पी सीडर की इन्हीं खूबियों के मद्देनजर किसानों को इसकी खरीद पर सब्सिडी का ऑफर दिया जा रहा है. इसके लिये राज्य सरकार ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं.

हैप्पी सीडर पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही कृषि यंत्रीकरण अनुदान योजना के तहत हैप्पी सीडर कृषि यंत्र की खरीद पर आर्थिक अनुदान का प्रावधान है.

  • इस योजना के तहत हैप्पी सीडर की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को 75% तक सब्सिडी यानी अधिकतम 1,10,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं एससी-एसटी वर्ग और अन्य श्रेणी के किसानों के लिये हेप्पी सीडर की खरीद पर 80% तक सब्सिडी यानी अधिकतम 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है.

यहां करें आवेदन

बिहार राज्य सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत हैप्पी सीडर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये आधिकारिक पोर्टल http://startup.indbih.com/ पर आवेदन कर सकते हैं.

  • इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या शंका समाधान के लिये किसान Agriculture Department (bihar.gov.in) पर या हेल्पलाइन नंबर – 1800-3456-214 पर कॉल करके भी सहायता ले सकते हैं.
  • किसान चाहें तो नीचे दिये गये ट्विटर लिंक में अटैच वीडियो की सहायता लेकर भी हैप्पी सीडर की खरीद पर सब्सिडी के लिये आसानी से पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं.

पराली प्रबंधन में मददगार है हैप्पी सीडर

जानकारी के लिये बता दें कि कृषि यंत्रीकरण अनुदान योजना के तहत राज्य के किसान भाईयों को उन्नत कृषि यंत्रों की खरीद पर आर्थिक अनुदान दिया जाता है, ताकि खेतों की जुताई, बुवाई, कटाई और थ्रेसिंग का काम आसानी से निपटाया जा सके. इसी कड़ी में अब हैप्पी सीडर की खरीद पर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है.

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हैप्पी सीडर को कबाइन हार्वेस्टर यंत्र से जोड़कर फसल कटाई के बाद खेतों में बची बड़ी पराली  और धान की ठूंठ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेतों में फैला देता है. इससे साथ-साथ गेहूं की बुवाई का काम भी हो जाता है, जिससे समय, मेहनत और संसाधनों की काफी बचत होती है.

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

52 मिनट ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

1 घंटा ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

2 घंटे ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

3 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

13 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

13 घंटे ago