Samastipur

समस्तीपुर: लूटपाट के दौरान युवक की सिर में गो’ली मारकर ह’त्या, NH-28 के डैनी चौक के पास मिला श’व 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 के डैनी चौक के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। ‌सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।

युवक की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के वृंदावन साहिट गांव निवासी रामदास सदा के पुत्र दीपक सदा (35) के रूप में की गई है। दर्शन से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दीपक वैगन चौक स्थित अपने ससुराल जाने के लिए रविवार शाम निकला था। लेकिन देर रात तक भी वह ससुराल नही पहुंचा। सोमवार सुबह से लोग उसकी तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान डैनी चौक के पास एनएच किनारे उसका शव बरामद हुआ। युवक के सिर में गोली लगने जैसा एक जख्म था। घटना की सूचना पर जुटे स्थानीय लोगो और ससुराल वालो शंका जाहिर करते हुए कहा मृतक दीपक से बाइक लूटने के दौरान बदमाशो ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के पास नई बाइक थी जिससे वह घर से निकला था वह भी गायब है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गोली मारने को लेकर उन्होंने ने बताया कि मृतक युवक के सिर में जख्म है लेकिन वह गोली लगने से ही हुई है ये स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की पत्नी एक बेटी और दो बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago