Bihar

बिहार में मिला दुनिया का सबसे बड़ा कीट…एटलस मॉथ, पंख पर सांप जैसी आकृति; दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजने लगे लोग

बिहार के बगहा में दुनिया का सबसे बड़ा कीट एटलस मॉथ मिला है। एटलस मॉथ के पंख 24 सेमी तक फैलाव वाले रहते हैं जबकि इंडियन लूना मॉथ के पंख का फैलाव 12 से 17 सेमी तक रहता है। ये तितली की तरह दिखता है। इसके पंखों पर सांप की आकृति रहती है। ये हरनाटांड़ के काला बैरिया गांव में एक बल्ब के पास बैठा था। जैसे ही गांव वालों ने इसे देखा तो वनदेवी समझकर इसकी पूजा शुरू हो गई।

काला बैरिया में एक अजीब तितली देखने को मिली है। शनिवार की रात में यह तितली गांव के एक बल्ब के पास आकर बैठ गई। पहले तो लोग इसे सांप समझ रहे थे। लेकिन जब पास से देखने लगे तो इसका रंग रूप और आकार बिल्कुल अलग दिखा। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई। कोई इसे वन देवी का अवतार मानने लगा तो कोई शैतान का स्वरूप। कुछ लोगों ने घी के दिए जला दिए तो कुछ लोग अगरबत्ती जला कर पूजा करने लगे।

मीटिंग के इंतजार में बैठी मादा

WWF के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्या ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति की यह कीट नर से बड़ी मादा होती है। मादा का शरीर 9.5 सेंटीमीटर होता है जबकि नर का इसके अपेक्षा काफी छोटा, अभी जो कीट है वह मादा है। एक मादा नर के साथ आने और निषेचित होने, अंडे देने और मरने की प्रतीक्षा करती है।

दुर्लभ प्रजातियों में से एक

WWF के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्या ने बताया कि इसके बारे में ना जानने वाले इसे देख कर नजर अंदाज कर सकते हैं। लेकिन यह खुशनसीब लोगों को दिखाई देता है। इससे पहले यह झारखंड के पलामू में मिला था। उन्होंने बताया कि इसे एटलस मॉथ कहते हैं।

यह दुनिया में पाए जाने वाले पतंगों में सबसे बड़ा है। तितली की तरह दिखने वाला यह कीट असल में बहुत दुर्लभ है और दिन के समय यह शायद ही कभी दिखाई देता है। यह रात में निकलने वाला कीट है।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

16 सेकंड ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago