मणिपुर में जदयू विधायकों की टूट से गुस्से में CM नीतीश बोले-सतर्क रहें JDU के नेता-कार्यकर्ता

मणिपुर में JDU विधायकों के टूटने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद नाराज नजर आए और भाजपा पर जमकर बरसे. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी विधायकों को कब्जा करती है. लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. यह कौन सा स्वभाव है; सभी देख रहे हैं. एक नए ढंग का काम किया जा रहा है. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सभी विधायक बिहार आये थे, और अब जानकारी मिली है कि पकड़कर सभी को अपने दल में शामिल करा लिया. उन्होंने सवाल पूछा- यह संवैधानिक काम है क्या, सभी बताएं?

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि देश की जनता देख रही है और 2024 के परिणाम को जनता बताने का काम करेगी. सभी विरोधी दल एकजुट होंगे तो देश के परिणाम अलग होंगे. नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि भाजपा को मात्र 50 सीटों पर सिमटा देना है. हालांकि, दिल्ली जाने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली.

नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग (नीतीश कुमार का इशारा गृह मंत्री अमित शाह की ओर था) बिहार के दौरे पर आ रहे हैं उनका आने का वक्त क्या है, ये देखिए. हर JDU का नेता और कार्यकर्ता सतर्क रहे. अगले दो साल तक सतर्क रहने की जरूरत है.

हालांकि, नीतीश कुमार के इन आरोपों का जवाब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दिया. उन्होंने ट्वीट में लिखा, मणिपुर, अरुणांचल JDU नीतीशजी के NDA से गठबंधन तोड़ने के निर्णय से सहमत नहीं थे. इस कारण इन राज्यों के MLA भाजपा में शामिल हो गए. अभी अनेक राज्यों की आपकी इकाई विद्रोह करनेवाली है. क्या आपके MLA बिकाऊ हैं? ख़रीदने की बात बेबुनियाद है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago