Bihar

पितृपक्ष मेला 2022: ऐसा क्या हुआ की पिंडदानी के सामने SSP को जोड़ना पड़ा हाथ, जानने के लिए क्लिक करें यहां

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पितृपक्ष मेला 2022 को लेकर देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गया आ रहे हैं. गया जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से यह प्रयास किया गया कि पिंड दान करने आने वाले पिंडदानी को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो. शुक्रवार को गया की एसएसपी हरप्रीत कौर अचानक अपनी गाड़ी छोड़कर पर सड़क पर नजर आयी. वे अपने पूर्वज का पिंडदान करने गया आए लोगों से हाथ जोड़कर स्वागत किया और उनसे हाल चाल जानने लगी. इसके साथ ही गया पुलिस की का फीडबैक भी लेनी लगी.

एसएसपी ने बताया कि घाट निरीक्षण तथा मंदिर निरीक्षण के दौरान तीर्थयात्रियों ने काफी पॉजिटिव रिस्पांस दिया है. सभी तीर्थ यात्रियों ने कहा कि व्यवस्था काफी अच्छी है,चाहे वह स्वास्थ्य की व्यवस्था हो,सुरक्षा की व्यवस्था हो, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के वालंटियर द्वारा सहयोग हो,कहीं भी किसी तरीके की कोई दिक्कत यात्रियों को नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग, मध्य प्रदेश के लोग, उत्तर प्रदेश के लोग, झारखंड के लोग सभी जगह के लोगों से रेंडमली व्यवस्था के संबंध में पूछा गया है,सभी लोगों ने व्यवस्था की सराहना की है.

एसएसपी ने कहा कि 25 सितंबर को अमावस्या की तिथि में काफी भीड़ होने की संभावना है.उस दिन भी प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखा गया है.पुलिस की पूरी मुकम्मल व्यवस्था रखी जायेगी. एसएसपी ने लोगों से अपील की कि फल्गु नदी के समानांतर कई सारे सरोवर तथा कुंड है, उसमें तर्पण करें.

प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर व्यापक व्यवस्था की गयी है. देवघाट में अगर ज्यादा लोग आएंगे तो काफी भीड़ हो सकती है, तो भीड़ से बचने के लिए अन्य घाटों का भी प्रयोग करें. सबकी श्रद्धा है जहां मन है वहां जा सकते हैं परंतु सब की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक जगह भीड़ एकत्रित ना हो इसलिए अन्य घाटों पर भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

1 घंटा ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

1 घंटा ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

13 घंटे ago