Categories: BiharNEWS

नया रिकार्ड! नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान से पूर्व एक साथ 36 हजार कर्मियों का तबादला, सफाईकर्मी तक का वार्ड बदला

नगर निकाय चुनाव की वजह से इस बार बिहार में तबादलों का एक नया रिकॉर्ड बन गया है. बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान से पूर्व एक साथ 36000 कर्मियों का तबादला किया गया है. बिहार के अंदर पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है. 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही वार्ड में जमे कर्मियों को वहां से हटा दिया गया है. बिहार में दो चरणों में निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है. 10 अक्टूबर को पहले चरण में और 20 अक्टूबर को दूसरे चरण में मतदान होगा.

सफाई कर्मियों का भी ट्रांसफर

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान कभी भी सफाई कर्मियों और दैनिक के कर्मियों के तबादले नहीं किये गये थे. साल 1952 से लेकर अब तक तकरीबन 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सफाई कर्मियों को भी चुनाव के दौरान दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर दिया गया है.

फैसले से हड़कंप की स्थिति

नगर निकाय चुनाव से पहले सरकार के इस बड़े फैसले से हड़कंप की स्थिति है. तबादले का आदेश जारी होने के बाद एक बार फिर से सफाई कर्मी हड़ताल की रणनीति पर विचार कर रहे हैं. बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त बैठक करते हुए तबादले के आदेश का विरोध किया है.

चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे

हालांकि तबादले का जो आदेश जारी किया गया है, उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव सभी वार्डों के स्तर पर कराया जाना है. ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे, इसलिए यह जरूरी है कि नियमित और दैनिक दोनों तरह के ऐसे कर्मी जो 3 साल या उससे अधिक से एक ही वार्ड में तैनात हो उनका तबादला दूसरे वार्ड में करने का फैसला लिया गया है.

हड़ताल की आशंका

विभाग के परियोजना पदाधिकारी उपनिदेशक बुध प्रकाश ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया था. राजधानी पटना समेत नगर निकायों में सफाई कर्मी पिछले दिनों एक 11 दिनों के लिए हड़ताल पर रहे, लेकिन अब एक बार फिर से इस तबादले के बाद हड़ताल की आशंका जतायी जाने लगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago