सुशील मोदी ने एक और मंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- नीतीश ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को दिया

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राजद कोटे के एक और मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने खनन मंत्री रामानंद यादव को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को दे दिया है। राजद प्रमुख लालू यादव का संबंध बालू माफियाओं से होने की बात कहते हुए सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री से खनन विभाग राजद कोटे से लेने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार शुचिता की बात करते हैं तो हमने जो सवाल उठायें हैं उसका जवाब दें।

सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू यादव का संबंध बालू माफियाओं से होने का सबूत पेश किया है। उन्होंने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव का लालू परिवार से काफी करीबी का संबंध है। बालू से अवैध कमाई से एक पार्टी विशेष की तिजोरी को भरा जा रहा है। इस धंधे में राजद के लोग शामिल हैं। ऐसे में खनन विभाग जिसके अंदर ही बालू का कारोबार होता है उस विभाग का मंत्री रामानंद यादव को बनाया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खनन मंत्री रामानंद यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। साथ ही यह विभाग राजद कोटे से अलग करें।

पदाधिकारियों को कार्यालय में घुसकर दी जा रही धमकी

सुशील मोदी ने कहा कि अब खनन विभाग के पदाधिकारियों को कार्यालय में घुसकर धमकी दी जा रही है। पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार फरार हैं। वह अपने माल में ठाठ से बैठे हुए हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उसी तरह से खनन अधिकारी को धमकी देने वाले माफिया पर कोई कार्रवाई होगी? सुशील मोदी ने कहा कि एक कहावत है कि दूध की रखवाली बिल्ली को…..। ऐसा ही हुआ है। माइंस डिपार्टमेंट उस पार्टी और व्यक्ति को दिया गया जिसका पूरा संबंध बालू माफिया से है।

रामानंद यादव पर करेंगे केस

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुद्दों पर बात करें, इधर उधर की बात न करें। हमने जो सवाल उठाए हैं, उसका जवाब दें। मोदी ने कहा कि हम पर रामानंद यादव ने आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें नोटिस दिया गया है। दो-चार दिनों में मानहानि का केस भी दर्ज किया जाएगा। इसी तरह के आरोप मनोज झा ने लगाए थे। हम ने मानहानि का मुकदमा किया था। कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही संज्ञान लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

13 घंटे ago