दिल्ली को लेकर CM नीतीश बोले- ‍‍‍‍‍‍वहां जाना तो तय है, 7 दलों के नेता से होगी मुलाकात

पटना में आज जेडीयू नेशनल काउंसिलिंग की अहम बैठक होई. JDU अब सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी. इस अभियान की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार करेंगे. वहीं, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिए. नीतीश कुमार ने विपक्ष के लोगों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही.

‘दिल्ली जाना तो तय है’

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर विपक्ष एक साथ चुनाव लड़ता है तो भारी सफलता मिलेगी. कोई संख्या की बात नहीं कही है. वहीं, कल दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली जाना तो तय है. वहां सात पार्टियों से मुलाकात करनी है. अभी वहां चार लोग मौजूद भी हैं. उनसे मुलाकात करनी है. साथ ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे.

‘सोनिया गांधी दिल्ली में नहीं हैं’

विपक्ष के बड़े नेता से मुलाकात पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी शायद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में नहीं हैं. बाहर गई हुई हैं. वहां क्या कुछ बात होगी इसकी जानकारी मिल जाएगी. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम के साथ-साथ पूरे देश की विपक्षी एकता को मजबूत करने का काम करेंगे.

JDU की राष्ट्रीय परिषद बैठक

बता दें कि आज JDU की राष्ट्रीय परिषद की बैठक थी. इसमें नीतीश कुमार, ललन सिंह सहित JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तमाम सदस्य शामिल हुए. बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. अब JDU की सदस्यता अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी और संगठन चुनाव की प्रकिया भी शुरू हो जाएगी लेकिन बैठक में सभी की निगाहें नीतीश कुमार की भूमिका पर थी. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की क्या भूमिका होगी? इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

7 घंटे ago