बिहार: कोचिंग गर्ल से शिक्षक ने कहा आई लव यू, लोगों ने बीच सड़क बना दिया मुर्गा फिर कराई उठक-बैठक

बिहार के सिवान से एक शिक्षक का उठक-बैठक लगाते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शिक्षक के बारे में बताया जाता है कि ये टीचर छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था। हाल में ही इसने एक छात्रा को प्रोपोज भी किया। आरोपित शिक्षक ने छात्रा को आई लव यू बोला। जिस पर छात्रा ने विरोध जताया। यही नहीं छात्रा के इंकार करने पर शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी भी की।

खबर के मुताबिक जिले के महाराजगंज थानाक्षेत्र में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक को पकड़कर लोगों द्वारा पीटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक उठक-बैठक करते हुए माफी मांगते दिख रहा है। शिक्षक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौर निवासी सतेंद्र प्रसाद के रूप हुई है।

बताया जाता है कि शिक्षक महाराजगंज शहर मुख्यालय में कई जगहों पर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाता है। हाल ही में कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से एकतरफा प्यार हो गया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा से अपने प्यार का इजहार किया था। शिक्षक के इस व्यवहार को देखकर छात्रा चौंक गई। छात्रा ने शिक्षक के प्रस्ताव को तुरंत नकार दिया और इसका विरोध किया। छात्रा की बात सुनकर शिक्षक उसके साथ छेड़खानी की।

पीड़िता छात्रा ने शिक्षक द्वारा की गई गंदी हरकत की जानकारी अपने स्वजनों को दी। जब शिक्षक कोचिंग में पढ़ाकर अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी स्वजनाें से सहित अन्य लोगों ने शिक्षक को पकड़ लिया और सड़क पर मुर्गा बनाकर उठक बैठक कराई। इस मामले में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है। अभी तक दोनों तरफ से किसी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि मामले की जांच कराई जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago