बिहार: दारोगा के आवास पर आपत्तिजनक स्थिति में थी महिला…आधी रात को ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

बिहार पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने फिर से विभाग को शर्मसार किया है। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाने में तैनात एक दारोगा को गांव के लोगों ने देर रात एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दरवाजे में ताला जड़ दिया और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला और दारोगा को भीड़ से बचाकर थाने लेकर आई। वहीं दूसरी ओर एसएसपी ने एक जांच टीम गठित कर दारोगा की भूमिका को जांचने का आदेश दे दिया है।

गंजी-बनियान में नजर आए दारोगा

मोतीपुर थाने में तैनात एक दारोगा के घर पर महिला के साथ होने का आरोप लगाकर इलाके के लोगों ने हंगामा किया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें लोगों की भीड़ है। उसमें महिला भीड़ से घिरी नजर आ रही है। दारोगा गंजी-बनियान में देखे जा रहे हैं। बवाल की सूचना पर पुलिस महिला व दारोगा को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची। एसएसपी जयंत कांत ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की है। इसमें दो डीएसपी शामिल हैं। दोनों अधिकारी डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें डीएसपी ने महिला, आरोपित दारोगा के साथ मुहल्ले के कई लोगों का बयान दर्ज किया। डीएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगे। एसएसपी ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर मामले में महिला और आरोपित दारोगा के आवेदन पर वीडियो बनाने वालों पर प्राथमिकी की कवायद चल रही है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अक्सर रात में दारोगा के घर जाती है महिला

लोगों ने बताया कि बुधवार रात महिला घर से निकलकर गांधी चौक की तरफ गई। इसके बाद वहां से लौटकर दारोगा के आवास में चली गई। लोगों का कहना है कि महिला का दारोगा के घर पर प्राय: आना-जाना था। इसको लेकर लोग दोनों नजर रखे थे। कहा जा रहा कि जैसे ही महिला दारोगा के घर गई लोगों ने बाहर से ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों का आक्रोश देख लौट गई। देर रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई तब पुलिस ने महिला व दारोगा को अभिरक्षा में लिया। इधर, महिला ने दो दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि मुहल्ले के एक व्यक्ति से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसको लेकर मंगलवार को उसने थाने पर शिकायत की थी। पुलिस ने जांच भी की थी।

दारोगा ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

महिला का कहना है कि तीज पर्व की रात वह मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति के इशारे पर उसके दो दर्जन साथियों ने उसे घेर लिया। छेडख़ानी कर मारपीट की। बचने के लिए वह दारोगा के आवास पर मदद के लिए चली गई। इसके बाद आरोपितों ने जबरन दारोगा के साथ वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। दारोगा ने भी प्राथमिकी को दिए आवेदन में आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। कहा कि वह डयूटी से लौटकर किराये के आवास पर थे। इसी बीच आधा दर्जन लोग दरवाजा तोड़कर आवास में घुस गए। मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। उधर, मुख्य आरोपित के स्वजन का कहना है कि दारोगा के आवास पर महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। इसे मुहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष बोले, भूमि विवाद से जुड़ा है मामला

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। जिस महिला के दारोगा के आवास में होने की बात कही जा रही है। उसने एक व्यक्ति के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर शिकायत की थी। दारोगा पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। दारोगा के आवास में घुसकर मारपीट करने, जाति सूचक शब्द कहने और महिला से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago