BPSC अभ्यर्थियों के सामने झुकी नीतीश सरकार, अब पहले की तरह एक ही पाली में होगी परीक्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इस वक्त की बड़ी खबर बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार सरकार ने पूर्व की तरह ही एक दिन और एक ही पाली में परीक्षा लेने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

अभ्यर्थियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हुई हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बीपीएससी अध्यक्ष और सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारी शामिल हुए।बैठक में बीपीएससी के अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को पूरी स्थिति की जानकारी दी। बैठक में इस बात पर निर्णय हुआ कि बीपीएससी की पीटी परीक्षा पहले की तरह एक ही दिन और एक ही पाली में ली जाएगी, हालांकि पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

बता दें कि कि बीपीएससी के अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम लागू करने और दो दिन परीक्षा आयोजित किये जाने का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर भारी संख्या अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे थे। बीपीएससी के गेट पर बिहार प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया था। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने अभ्यर्थियों की मांग पर संज्ञान लेते हुए आयोग के अधिकारियों की गरुवार को बैठक बुलाई थी, जिसमें पीटी परीक्षा को एक ही दिन एक पाली में लेने का फैसला लिया गया।

इससे पहले पुलिस की इस कार्रवाई और बीपीएससी के अधिकारियों की मनमानी से परेशान अभ्यर्थी बीते बुधवार की देर शाम उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी मौजूद थे लेकिन उनकी डिप्टी सीएम से मुलाकात नहीं हुई। नाराज अभ्यर्थियों ने कहा था कि सरकार में आते ही तेजस्वी यादव बदल गये हैं। तेजस्वी विपक्ष में रहते हुए जिस तरह से छात्रों से पहले मिलते थे अब वैसा नहीं दिखता। अभ्यर्थियों ने कहा था कि जब तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष थे तब आधी रात में भी फरियादियों से मिलने पहुंच जाते थे लेकिन अब मिलने से परहेज करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

6 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago