Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की घटती संख्या के साथ कम हो गए यात्री, टिकट का दाम आसमान पर, देखें लिस्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से कई सप्ताह से विमानों के परिचालन की संख्या करीब आधी चल रही है. कम विमानों के परिचालन से टिकट का दाम महंगा चल रहा है. इस कारण दरभंगा से हवाई जहाज की यात्रा आम लोगों की पहुंच से दूर होती चली जा रही है. लोग दरभंगा के बजाय पटना से हवाई यात्रा के लिये टिकट बुक करा रहे हैं. दरभंगा से कुल 16 विमानों की आवाजाही का शेडयूल है. बहुत दिनों से केवल आठ से 10 फ्लाइटों की सेवा दी जा रही है. इससे यात्रियों की संख्या घटकर लगभग आधी पर पहुंच गयी है.

वर्तमान समय रोजाना 800 से एक हजार पैसेंजर यात्रा कर रहे हैं. जबकि सामान्य दिनों में यात्रियों की संख्या 2000 से 2500 के बीच रहती थी. इधर, विमानों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों के लिये विकल्प सीमित हो गये हैं. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है. इसलिये एयरलाइन्स इस रूट पर दो- दो विमान चला रहा था. वर्तमान में केवल एक-एक विमान ही चलाया जा रहा है.

तीन साल तक एक ही एयरलाइन्स देगी सुविधा

उड़ान सेवा के तहत संचालित दरभंगा एयरपोर्ट से केवल दो एयरलाइन्स को सुविधा है, स्पाइसजेट व इंडिगो. जानकारी के अनुसार कमाउ रूट पर दूसरे एयरलाइंस की सुविधा को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ेगा. बताया गया है कि आगामी करीब एक साल तक दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर सीधी उड़ान सेवा के लिये स्पाइसजेट का एकछत्र राज रहेगा. स्पाइस जेट के पास कुल 90 विमान हैं, जो विभिन्न रूटों पर सर्विस दे रहे हैं. तकनीकी समस्या के कारण कंपनी के कई विमान सर्विस में नहीं है. इस कारण स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को अवकाश पर भेज दिया है. इसका सीधा असर दरभंगा की हवाई सेवा पर देखा जा रहा है.

दिनांक फ्लाइटों की संख्या यात्रियों की संख्या

20 सितंबर 10 1158

19 सितंबर 08 938

18 सितंबर 10 1363

17 सितंबर 08 960

16 सितंबर 10 1191

15 सितंबर 08 1017

14 सितंबर 08 949

13 सितंबर 10 1129

12 सितंबर 08 941

11 सितंबर 08 1235

10 सितंबर 08 1150

नौ सितंबर 08 970

आठ सितंबर 08 944

सात सितंबर 08 973

छह सितंबर 08 1011

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

8 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago