Bihar

2025 में CM फेस के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी BJP, 2024 के लोकसभा में कम से कम 32 सीट जीतने का दावा

BJP 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद बिहार के लिए अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर देगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमित शाह ने बताया कि अब हम पूर्ण बहुमत से सरकार में आएंगे। इसके लिए हमने कोई जल्दबाजी नहीं की है। अभी हमारा फोकस 2024 लोकसभा का चुनाव है और इस चुनाव के तुरंत बाद हम बिहार के लिए अपने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर देंगे और उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे।

अमित शाह ने बातचीत में लालू यादव, नीतीश कुमार और राहुल गांधी कि कई बातों पर चर्चा की। बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर भी चिंता जताई।

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ गए यह तो बात समझ में आती है लेकिन, उन्होंने बीजेपी को क्यों छोड़ा यह समझ से परे है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों बिहार को गुमराह कर रहे। देश के गृह मंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की रेस में कहीं नहीं है।

वह कहीं से चुनाव भी नहीं लड़ेंगे और यदि विपक्ष की तरफ से कोई प्रत्याशी होगा तो वह राहुल गांधी होंगे। अमित शाह ने अपने अपनी बातों में यह भी बताया कि वह यहां कम से कम 32 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। अब नीतीश कुमार के बीजेपी में आने के सारे रास्ते बंद हो गए है।

ललन सिंह और तेजस्वी यादव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों नेता ऐसे ही बोलते रहते हैं। ललन सिंह की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का जैसा डीएनए है वह लालू यादव का ही है और जैसा पिता होता है वैसा ही पुत्र होता है।

लालू यादव और नीतीश कुमार के बारे में अमित शाह ने कहा कि दोनों नेताओं की उम्र हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सीबीआई राहुल गांधी से नहीं डरी तो तेजस्वी यादव से क्या डरेगी।

सीमांचल के बारे में बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सीमांचल को यूनियन टेरोट्री नहीं बनाया जाएगा। वह बिहार का हिस्सा है और बिहार में ही रहेगा। सबकी सुरक्षा होगी किसी भी तरह से किसी को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

1 घंटा ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago