Categories: BiharNEWS

नौकरी के वादे पर अमल कर रही बिहार सरकार, सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर होगी भर्ती

नौकरी के वादे को लेकर बिहार सरकार अब एक्शन में दिख रही है। बीते दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बार बार कहते आए हैं कि 20 लाख नौकरी देने के अपने वादे पर वो अडिग हैं और सरकार प्रतिबद्ध है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी आई है। राज्य के सिविल कोर्ट में क्लर्क सहित कई पदों के 7692 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।

ऐसे करें आवेदन

नियुक्ति संयोजक केन्द्रीय चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना कार्यालय की ओर से निकाली गई है। कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहे तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी व्यवहार न्यायालय पटना की वेबसाइट https//districts.ecourt.gov.in/patna पर 16 सितंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

क्लर्क के लिए 3325, स्टेनोग्राफर के लिए 1562, कोर्ट रीडर सह गवाही लेखक 1132 और चपरासी/ अर्दली के लिए 1673 पदों के लिए आवेदन लिया जाएगा। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद किसी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, चपरासी के लिए कम से कम मैट्रिक पास योग्यता रखी गयी है।

नौकरी के वादे पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बीते दिनों 20 लाख नौकरी के वादे पर लगातार बोलते रहे हैं। सोमवार को मीडिया से उन्होंने कहा था कि सरकार अपने कमिटमेंट पर कायम है। जिन्हें विश्वास नहीं हो रहा है वो कुछ दिन रुकें फिर देखें।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago