बिहार में शहरी निकायों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. 10 अक्टूबर को राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. 12 अक्टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी.
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 16 सितंबर को होगी. नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा. पहले चरण में 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत मिलाकर कुल 3346 वार्ड में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण वाले मतदान केंद्रों की संख्या 6965 है.
पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा. पहले चरण का नामांकन 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा. इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा. पहले चरण में 3346 वार्इडों में मतदान होगा है. इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी. द्वितीय चरण में 16 सितंबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी. इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे.
दूसरे चरण में 23 जिलों में चुनाव कराया जाएगा. दूसरे चरण में 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा। दूसरे चरण में 1529 वार्ड में मतदान होना है. खास बात है कि सभी बड़े शहरों में चुनाव दूसरे चरण में ही होगा.
नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद या उप मेयर और मुख्य पार्षद या मेयर पद के लिए मतदान कराया जाएगा. सभी तीन पदों के लिए नगर निकाय वार आरक्षण सूची आयोग ने जारी कर दी है, जिसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (http://sec.bihar.gov.in/) पर जाकर भी देखा जा सकता है. नगर पंचायत और नगर परिषद में वार्ड पार्षद के अलावा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का जबकि नगर निगम में मेयर और उप मेयर का चुनाव किया जाएगा.
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…