Categories: BiharNEWS

BPSC ने CDPO पीटी का रिजल्ट किया जारी, 96840 में से 883 अभ्यर्थी हुए सफल

BPSC ने CDPO पीटी (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा) 2021 का रिजल्ट सोमवार की रात जारी कर दिया। इसमें कुल 883 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें अनारक्षित कोटि के अंतर्गत 336, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग कोटि के अंतर्गत 112, अनुसूचित जाति कोटि के अंतर्गत 158, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के अंतर्गत 135, पिछड़ा वर्ग कोर्ट के अंतर्गत 120 और पिछड़े वर्गों की महिला कोटि के अंतर्गत 22 को सफलता मिली है।

बता दें कि कुल 883 उम्मीदवारों में दिव्यांगता के आधार पर देय क्षैतिज आरक्षण के तहत अतिरिक्त रुप से सफल घोषित अस्थि दिव्यांग और 11 मनोविकार/ बहुदिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं। 883 अभ्यर्थियों में बिहार राज्य के भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के नाती- नतिनी- पोते-पोती कोटि के अंतर्गत 01 रिक्ति के विरुद्ध कुल 10 उम्मीदवार सफल घोषित हैं। उक्त सभी 10 उम्मीदवार गुणागुण के आधार पर अपनी संबंधित कोटि में सफल हुए हैं।

96840 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने कहा है कि मेंस परीक्षा के लिए सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी। पीटी में पास अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक पत्र आयोग की वेबसाइट पर Marksheet कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित किए जाएंगे।

बता दें कि यह प्रतियोगिता परीक्षा 15 मई 2022 को राज्य के 320 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 96840 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इसमें 321 उम्मीदवारों के ओएमआर उत्तर पत्रकों को रद्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

2 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

8 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

10 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

19 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

20 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

23 घंटे ago