तेजस्वी कभी भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री, नीतीश अब हमेशा विपक्ष की राजनीति करेंगेः बीजेपी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब हमेशा विपक्ष की ही राजनीति करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को लगता है कि 2024 में मेन फ्रंट में आ सकते हैं, लेकिन भाजपा अब नीतीश कुमार को कभी भी स्वीकार नहीं करेगी। यह भी दावा किया कि स्थिति यह है कि तेजस्वी यादव जब चाहेंगे मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपने विपक्षी दलों को हल्का करने का भी काम करते रहते हैं ताकि भविष्य में संभावना बची रहे। कहा कि बालू माफिया राजद के चंगुल में हैं। हमलोग कहते रहे कि उसे कंट्रोल कीजिए। लेकिन, सरकार ने निगम बना दिया और मंत्री से हटाकर उसे सचिव के हाथ में दे दिया। बालू माफिया अपना धंधा करते रहे। पहले वह पैसा देते थे अब उनकी सरकार हो गई है तो वे पैसा क्यों देंगे। बालू माफिया अब धमकी देकर अपना काम करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के पटना लौट आए हैं। दिल्ली से लौटकर सीएम नीतीश राबड़ी आवास गए और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थे। बता दें कि दिल्ली दौरे पर जाने से पहले भी सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास पर जाकर लालू से मुलाकात की थी। सीएम नीतीश ने गया के फल्गु नदी पर देश के सबसे बड़े रबर डैम का उद्घाटन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

17 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago