समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में फिर दागदार हो गई वर्दी, पुलिस वालों ने गैंगरे’प के बाद नाबालिग लड़की को 50 हजार में बेचा

उत्तर प्रदेश की मऊ की नाबालिग लड़की से मधुबनी जिले के जयनगर में गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने जयनगर थाने के दो पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई है. इसके साथ ही पुलिस ने गैंगरेप मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यूपी की नाबालिग से जयनगर में गैंगरेप : 

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप में शामिल बिजली मिस्त्री साजन कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे मधुबनी कोर्ट से ट्राजिड रिमांड के बाद उसे जयनगर पुलिस ने यूपी पुलिस को सौंप दिया है. पीड़िता को लेकर यूपी की टीम रवाना हो गई है. लड़की के बयान के अनुसार जयनगर थाने में तैनात पुलिस ड्राइवर आचार्या और चौकीदार रामजीवन पासवान की संलिप्तता सामने आई है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

IMG 20220723 WA0098

क्या था पूरा मामला:

पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मऊ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की भटकते हुए बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर पहुंच गई थी. पीड़िता जयनगर के अशोक मार्केट के नाइट गार्ड प्रमोद यादव के हाथ लग गई थी. जिसके बाद नाइट गार्ड सहित कई लोगों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और फिर उसे बहला-फुसलाकर एक महिला के हाथों 50 हजार में बेच दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की खोज में उत्तर प्रदेश की पुलिस मधुबनी के जयनगर पहुंची थी.

IMG 20220728 WA0089

”पिछले महीने में हुई गैंगरेप की घटना में फरार आरोपी चौकीदार रामजीवन पासवान और ड्राइवर आचार्य है जो दोनों फरार हैं. जबकि चौकीदार के साथ रहने वाला शहीद चौक निवासी साजन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अबतक महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं.” – अमित कुमार, जयनगर थानाध्यक्ष

IMG 20220828 WA0028

IMG 20220928 WA0044JPCS3 01IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA00011 840x760 1Picsart 22 09 15 06 54 45 312IMG 20220915 WA0001IMG 20220331 WA0074