बिहार में अब नहीं बचेंगे शराबी, जांच के लिये डेढ़ करोड़ की लागत से खरीदी गई जापानी मशीन

बिहार में शराब के खिलाफ अब जापान की तकनीक का इस्‍तेमाल होगा। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की केमिकल लैब में अब अत्याधुनिक जांच हो सकेगी। विभाग ने इसके लिए एक करोड़ 40 लाख की लागत से गैस क्रोमोटोग्राफी एंड मास स्पेक्ट्रोमीटर मशीन खरीदी है। जापान से मंगाई इस मशीन की सहायता से खून में शराब की मात्रा की जांच हो सकेगी।

एक या दो बूंद सैंपल की जांच भी संभव

इसके अलावा सभी प्रकार के जहरीले पदार्थों के साथ चरस, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों की जांच भी की जाएगी। मशीन यह भी बता देगी कि शराब में जहरीली पदार्थ की मात्रा कितनी है। इतना ही नहीं, एक या दो बूंद जितनी कम मात्रा में भी सैंपल है, तो भी मशीन की सहायता से जांच की जा सकेगी। शराब की जहरीली होने के कारणों की भी जांच मशीन के द्वारा की जा सकेगी। इसमें देखा जाएगा कि किस केमिकल या रिएक्शन के कारण शराब जहरीली हुई।

विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले शराब के नमूनों की जांच की व्यवस्था विभाग की लैब में नहीं थी। शराब के नशे में पकड़े गए लोगों के खून के नमूनों को जांच के लिए बाहरी लैब में भेजा जाता था मगर अब विभाग की लैब में ही हर तरह की जांच हो सकेगी। इससे रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। जापान से अत्याधुनिक मशीन आ गई है और दो दिन पहले इसका विधिवत उद्घाटन भी कर दिया गया है।

हर दिन आते हैं औसत 150 सैंपल 

मद्य निषेध अधिकारियों के अनुसार, खून या यूरीन में शराब की मात्रा की जांच समेत अन्य मादक पदार्थों की जांच के औसत 150 सैंपल प्रत्येक दिन लिए जाते हैं। इस तरह हर माह औसत साढ़े चार हजार से पांच हजार सैंपल की जांच की जाती है। अब यह सभी जांच कम समय और कीमत पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की लैब में ही हो जाएगी। मशीन चलाने का प्रशिक्षण भी लैब तकनीशियनों को दिया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago