समस्तीपुर :- शहर के रामबाबू चौक पर गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में जुड़े श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। माई इंडिया क्लब की ओर से आयोजित गणेश पूजा के सक्रिय सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर चार ग्रुप महाकाल ग्रुप मगरदही घाट, स्टेशन चौक ग्रुप, काशीपुर इलेवन ग्रुप व आर्मी ग्रुप हरपुर एलौथ ने भाग लिया था।
सभी ग्रुप को चार-चार चांस दिया गया। इसमें आर्मी ग्रुप ने चौथे प्रयास में मटकी को फोड़ने में सफलता पाई। सफल हुए ग्रुप के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप के सदस्यों को भी सम्मान मिला। बताया गया कि रविवार को गणेश पूजा का समापन करते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। गणेश उत्सव को सफल बनाने में क्लब के जयंत राज, रंजीत कुमार, बलजीत कुमार, अजय कुमार, रौशन, विशाल, इलु, मणिकांत आदि सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…