Bihar

XXX वेब सीरीज: बिहार में एकता-शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, फौजी की पत्नियों को लेकर दिखाए थे ‘शर्मनाक सीन’

देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. कोट द्वारा जारी यह गिरफ्तारी वारंट वेब सीरीज थ्री एक्स को लेकर जारी किया गया है. जिसमे देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था. इस वेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एक मुकदमा पिछले साल दर्ज कराया गया था. इसी मामले में दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

वेब सीरीज ‘XXX 2’ को लेकर विवाद:

इस संबंध में बेगूसराय के अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले वर्ष वेब सीरीज कंपनी के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था. जिसमें दिखाया गया है कि देश की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिक जब ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी पहनाकर शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं. इस घटिया सोच को वेब सीरीज पर प्रसारित और प्रचारित किया गया था.

एकता कपूर के खिलाफ वारंट जारी: 

अधिवक्ता ने बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसी सिलसिले में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था. यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में हस्तांतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछली तारीख में मजिस्ट्रेट ने तमिला प्रतिवेदन की मांग की थी. जो प्रतिवेदन की मांग की गई थी, जो कोर्ट को संतोषजनक लगा जो एकता कपूर और शोभा कपूर के ऑफिस में उनके कर्मचारी के द्वारा रिसीव किया गया था. उसमें यह टिप्पणी की गई थी कि स्टूडियो में शोभा कपूर मौजूद नहीं थी, इसलिए उस तमिला प्रतिवेदन को सम्पूस्ट करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago