Bihar

बिहार सरकार गांवों के विद्यार्थियों के लिए शुरू कर रही नयी व्यवस्था, NEET और JEE की करायेगी तैयारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करायेगा. सीएम की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में शिक्षा विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है. शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में तैयारियां शुरू कर दी हैं.

जल्द तैयार होगा प्रस्ताव

दरअसल सरकार का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी सामान्य तौर पर इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी प्राइवेट कोचिंग से नहीं कर सकते हैं. लिहाजा उनकी मदद की दरकार है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग इस संदर्भ में जल्दी ही प्रस्ताव तैयार कर रहा है.

लोन कैंपिंग पर सैद्धांतिक सहमति

बैठक के ही दरम्यान शिक्षा विभाग से संबद्धता प्राप्त अनुदानित महाविद्यालयों को दिया जाने वाला अनुदान मात्र परीक्षा फल के आधार पर न होकर गुणात्मक सुधार के आधार पर दिया जाये. गुणात्मक सुधार पर अनुदान दिये जाने की बात पर सैद्धांतिक सहमति दी गयी. इसी तरह पाठ्यक्रम के अनुसार लोन कैंपिंग पर भी सैद्धांतिक सहमति दी गयी.

बच्चों को मिलेगी डायरी

इसके अलावा मध्याह्न भोजन में जीविका समूह के माध्यम से मध्याह्न भोजन आपूर्ति में लगाने के संदर्भ में विचार किया गया. इस संबंध प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्राथमिक कक्षाओं की पुस्तिकाएं छपवाने के निर्देश दिये. इन पुस्तकों के साथ प्रत्येक बच्चे को एक-एक डायरी उपलब्ध कराने की बात की. यह ऐसी डायरी हो, जिसमें सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी जाये. साथ ही महात्मा गांधी और मौलाना अबुल कलाम जैसे लोगों के जीवन के बारे में बताया हो.

विवि में बहाली के लिए जल्द होगा फैसला

बैठक में विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया में जरूरी सुधार किये जाएं. इसके अलावा विश्वविद्यालयों में तृतीय वर्ग के कर्मचारियों और प्राचार्यों की नियुक्ति के संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

29 मिनट ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

4 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

5 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

11 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

22 घंटे ago