बिहार में लगातार पिछले कुछ दिनों से मौसम सक्रिय है. प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के सिस्टम का रुख अब बदल गया है.
राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना
इस कम दबाव की प्रणाली ने अब अपनी दिशा बदल ली है और उत्तरी दिशा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर स्थानांतरित हो गई है. जिससे बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार, बिहार के कई इलाकों के आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है.
बिहार में 20 सितंबर तक रहेगी खराब मौसम
आईएमडी ने बिहार के कई इलाकों में 20 सितंबर तक खराब मौसम रहने की भविष्यवाणी की है. अच्छी बारिश के लिए जरूरी ट्रफ लाइन बिहार पर मेहरबान है. उत्तरी और दक्षिणी बिहार में यह ट्रफ लाइन लगातार आ और जा रही है. इससे प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो जायेगी. फिलहाल प्रदेश की खेती के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी.
वहीं, पटना मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में झमाझम बारिश होने के आसार है. इसके अलावा पूरे बिहार में कहीं-कहीं छिटपुट पानी गिर सकता है.
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…
समस्तीपुर : अगले 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा…
समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…
बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बोरज गांव में रामनवमी का उत्सव इस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…