बेटी से महापापः बाप 6 माह से लूट रहा था अस्मत, मां डाल रही थी पर्दा; अकेले थाना पहुंची किशोरी तो पुलिस भी रह गई दंग

बिहार से मानवीय संवेदना और रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है. यहां 14 साल की बेटी के साथ उसका पिता ही 4 महीने से बार-बार बलात्कार करता रहा. पहले तो नाबालिग लोक-लाज से चुप रही लेकिन फिर पिता के अत्याचार से तंग आकर वो थाना जा पहुंची. उसने जब पुलिसवालों से आपबीती बताई तो पुलिस भी जानकर हैरान रह गई.

पीड़िता ने कहा कि पुलिस अंकल पापा रोज गंदा काम करते हैं. नाबालिग के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पिता द्वारा पुत्री के रेप की ये घटना मुंगेर जिले की है. हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में 14 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले 4 महीने से कभी कपड़ा दिलाने कभी चॉकलेट दिलाने और कभी मेला घुमाने के नाम पर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया. नाबालिग के मुताबिक पापा यह बात मां को भी बताने से मना करते थे. एक बार उसने अपनी मां को इसके बारे में बताने की कोशिश की तो पिता ने उसे डंडे से बहुत पीटा था.

नाबालिग ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां नानी के घर गई थी. वहीं घर में अकेले रहने के कारण उसके पिता ने एक बार फिर उसके साथ गंदा काम किया. जिसके बाद परेशान होकर वह रात को अकेले ही थाना पहुंच गई, जहां उसने पुलिस को सारी जानकारी दी. पुलिस ने जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया. जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया.

मुंगेर एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया की नाबालिग का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है. बच्ची के बयान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

2 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

2 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

3 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

3 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

22 घंटे ago