Bihar

बेगूसराय में फिर बाइक सवार बदमाशों ने 2KM तक फा’यरिंग की, थाने के सामने से निकल गये

बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने फायरिंग की। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने करीब 2 KM तक फायरिंग की। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने शहर से लगे मटिहानी थाना से 500 मीटर पहले से फायरिंग शुरू की। थाने के सामने से 4-5 राउंड गोली चलाते हुए फरार हो गए। हालांकि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी। वहीं दूसरी ओर शहर के दूसरे छोर से लगे सिंघौली में कुछ बदमाशों ने जमीन के विवाद में एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया।

13 सितंबर को हुए शूटआउट जैसी वारदात के बाद भी पुलिस चौकन्नी नहीं दिखी। थाने के सामने से फायरिंग करते हुए बाइक सवार निकल गए, लेकिन पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। मटिहानी पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। बता दें कि 13 सितंबर को भी दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने 25 किलोमीटर तक 11 लोगों को गोली मार दी थी। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

फायरिंग के बाद एक्टिव हुई पुलिस

मटिहानी में फायरिंग के बाद जब बदमाश फरार हो गए तब पुलिस सड़कों पर उतर गई है। मटिहानी थाना के पास जांच अभियान चलाया गया। वहीं दूसरी ओर मटिहानी थाना पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में और उसकी पहचान करने के बाद गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है।

लोगों के मुताबिक खोरमपुर ढाला की तरफ से दो बाइक पर सवार 4 बदमाश मेथो चौक और स्कूल के सामने कई राउंड फायरिंग करते हुए आगे बढ़े। थाना के सामने से भी 4-5 राउंड गोली चलाई।

पुलिस बोली- पहचान हो गई, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं दिख रहा है, जिस वजह से दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग कर रहे हैं है। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago