बोधगया का बौद्ध मठ भी चोरों से नहीं है सुरक्षित, अष्टधातु से बना चार क्विंटल का घंटा उड़ा ले गये अज्ञात चोर

शुक्रवार की रात अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया स्थित थाईलैंड के हूबा बुचुम ताई मोनास्ट्री में अज्ञात चोरों ने चार किवंटल वजन के धर्मघंटा की चोरी कर ली। मोनास्ट्री में अधिकांश म्यांमार के बौद्ध भिक्षु रहते हैं। यह मोनास्ट्री म्यूजियम के चारदीवारी से सटे मस्तीपुर जाने वाला मार्ग में है। मोनास्ट्री में रहने वाले बौद्ध भिक्षु सुबह उठे तो धर्मघंटा को गायब पाया। इसकी सूचना मोनास्ट्री के प्रभारी भंते विनय को दिया।

भिक्षुओं की आस्था पर पहुंची ठेस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मघंटा को मोनास्ट्री परिसर में एक पिलर में लगाया गया था। जो चोरी हो गई। इस घटना से मोनास्ट्री के भिक्षुओं की आस्था पर ठेस पहुंची है। बताया जा रहा है कि धर्मघंटा का वजन लगभग चार क्विंटल था। जो अष्टधातु का बना था। जिसकी अनुमानित कीमत पांच से छह लाख रुपया है। धर्मघंटा को चोरी के ले जाने में कम से कम 8 से 10 लोग लगे होंगे। इस मामले को लेकर बोधगया थाने कि पुलिस को आवेदन के माध्यम से सूचना दी गई है।

इंटरनेशनल बुद्धिष्ट काउंसिल के महासचिव ने की ऐसी मांग

इस घटना के बाद उक्त बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षुओं मे भय का माहौल बना है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना के संबंध में आवेदन मिला है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना पर इंटरनेशनल बुद्धिष्ट काउंसिल के महासचिव भंते प्रज्ञादीप ने कहा कि बौद्ध मोनास्ट्री में घटित घटना निंदनीय है। पुलिस प्रशासन इस पर अविलंब कार्रवाई करे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

12 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

13 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

14 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago