Bihar

बिहार पुलिस मुख्यालय का दावा- बालू माफिया गैंगवार में एक की हुई मौत, अस्पतालों में नहीं मिला कोई घायल

अवैध बालू खनन के लिए वर्चस्व को लेकर बिहटा के अमनाबाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी पर पुलिस मुख्यालय भी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञ​प्ति जारी कर बताया कि जांच के क्रम में अमनाबाद दियर में मजदूर के तौर पर काम कर रहे विमलेश कुमार की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है।

इस संदर्भ में भोजपुर के चांदी थाना में उनके स्वजनों का फर्द बयान दर्ज कराया गया है। इसके अलावा अभी तक बिहटा या मनेर थाना में किसी व्य​क्ति ने अपने किसी परिजन की मृत्यु या जख्मी होने की सूचना नहीं दी है। बिहटा और मनेर के सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भी जांच की गई लेकिर अस्पताल में गोली से जख्मी किसी व्य​क्ति को भर्ती नहीं पाया गया है। इसके अलावा पीएमसीएच तथा एनएमसीएच में भी गोली कांड से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, घटना 29 सितंबर की सुबह दस बजे की है। निरीक्षण से पता चला है कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। घटनास्थल से करीब 50 खोखा बरामद किया गया है। वर्तमान में घटनास्थल पर दो पुलिस पदा​धिकारी एवं 30 पुलिस बल की प्रतिनियु​क्ति की गई है। स्‍थि‍ति पर नजर रखने के साथ घटना में जख्मी लोगों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

वर्चस्‍व के लिए दो गुटों में हुआ विवाद 

बता दें कि सोन नदी से अवैध बालू खनन के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। लोगों का कहना था कि रात 11 बजे से ही दोनों ओर से बंदूकें गरजने लगी थी जो सुबह तक जारी रही। इसमें पांच लोगों के मारे जाने की बात स्‍थानीय ग्रामीण कर रहे थे। उनका कहना था कि कई लोगों को गोली भी लगी है जिनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया लेकिन केवल एक का शव मिला। घटनास्‍थल से खून के धब्‍बे, गोली का खाली डब्‍बा और दर्जनों खोखे पुलिस ने बरामद किए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

45 मिनट ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

1 घंटा ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

2 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

2 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

21 घंटे ago