बिहार के जहानाबाद जिले की एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से यौन शोषण करने वाला शिक्षक लखनऊ में पकड़ा गया। आरोपी शिक्षक दिलीप (45 वर्षीय) अरवल जिला के कुर्था थाना अंतर्गत खेमकरण सराय गांव का निवासी है। वह निजामुद्दीनपुर मोहल्ला के रामानंद कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसी मोहल्ले की एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। जिसे वह 12 जुलाई को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। ऐसे में नाबालिग के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर शिक्षक को आरोपी बताया था। ऐसे में जहानाबाद पुलिस ने गुरुवार रात को उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया।
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि 12 जुलाई को साढ़े तीन उनकी बच्ची ट्यूशन गयी थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन पर पता चला कि दिलीप उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद पिता ने 13 जुलाई को पिता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मेरी बेटी के साथ दिलीप दो महीने तक यौन शोषण करता रहा।
वहीं, आरोपी शिक्षक ने बयान दिया कि छात्रा उसके पास खुद आई थी। वह उसे लेकर लखनऊ चला गया था। उसने इस दौरान उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया।
इधर मामला दर्ज होने के बाद एसपी दीपक रंजन द्वारा गठित टीम ने शुक्रवार को सफलता हासिल की। इस बाबत एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कुर्था थाना अंतर्गत खेमकरण सराय गांव निवासी दिलीप कुमार का पीड़िता के घर आना जाना था। इसी दौरान नाबालिग छात्रा को वह बहलाने लगा। 12 जुलाई को वह नाबालिग लड़की को लेकर लापता हो गया।
लड़की के परिजनों ने काफी खोजबीन कि तो पता चला कि उक्त शिक्षक ने उनकी बेटी को अगवा कर ले भागा है। जिसके बाद नगर थाना में 644/22 कांड दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपित शिक्षक लखनऊ के गोसाईगंज में रह रहा है। जहां से हमारी टीम ने उसे पकड़ा। शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई भी जुट गई है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…