Bihar

बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ का आतंक, पत्नी और बेटी के सामने किसान को जबड़े में दबाकर ले गया

बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में सोहनी कर रहे एक किसान(65) को आदमखोर बाघ ने मौत के घाट उतार दिया। किसान अपनी पत्नी, बेटी और बहू के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी बाघ ने उसपर हमला कर दिया। किसान के परिवार के सामने ही बाघ उसे जबड़े में दबाकर घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद गांव के लोग इकट्‌ठा हुए तो सभी गन्ने के खेत में गए। वहां किसान की लाश पड़ी थी।

मामला बैरिया काला गांव के बैरिया के पास सरेह का है। बुधवार को बैरिया कला गांव निवासी रामप्रसाद उरांव अपने परिवार के साथ खेत में सोहनी कर रहा थे। इसी दौरान आदमखोर बाघ किसान पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

शव को वन विभाग के लोगों ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। बीते 12 सितंबर को भी बैरिया कला गांव के पास बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने शव लेकर प्रदर्शन भी किया था। जिसे वन विभाग के अधिकारी को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा था।

पत्नी और बेटी ने बताई आंखों देखी

किसान की पत्नी और बेटी ने बताया कि हम सभी खेत पर काम कर रहे थे। अचानक से बिना आवाज किए बाघ ने हमला कर दिया। हम कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। उसने मेरे पति पर हमला कर दिया। वो 65 साल के थे, नहीं भाग पाए। बाघ ने उनका मुंह अपने जबड़े में जकड़ लिया था। और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में ले गया। वो चिल्ला रहे थे। हम भी लोगों से मदद मांग रहे थे। गांवों वालों के आने के बाद हम गन्ने के खेत में गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हमारी आंखों के सामने उनकी दर्दनाक मौत हो गई। और हम कुछ नहीं कर पाए।

5 महीने में 5 लोगों पर हमला, 3 मौत

बैरिया कला गांव के अविनाश पर 20 मई को बाघ ने हमला बोला था। अविनाश का पैर और हाथ अभी भी काम नहीं कर रहा है। वहीं बीते 14 मई को जिमरी नौतनवा निवासी 13 वर्षीय राजकुमार और 20 मई को पुरैना कटहा गांव की रहने वाली विधवा महिला पार्वती देवी की बाघ के हमले में मौत हो थी।

14 जुलाई को बैरिया कला निवासी धर्मराज काजी को बाघ ने मार डाला था। जबकि 12 सितंबर को खेत में काम करने गई बैरिया काला गांव निवासी गुलबंदी देवी की बाघ के हमले में मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago